उत्तराखंड
सरकारी योजना का फॉर्म भरकर लौट रही थीं महिलाएं, रास्ते में खाई में गिरी गाड़ी, 7 जिंदगियां खत्म
jantaserishta.com
28 Nov 2026 4:29 PM IST

x
मचा कोहराम.
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रिखणीखाल थाना क्षेत्र में सिद्धखाल-भगलवाण गांव जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इस दुर्घटना में छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है, जबकि हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं.
हादसा रिखणीखाल से आगे कलवाड़ी बैण्ड के समीप हुआ. बताया जा रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वाहन में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई. खाई में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा रहा है, जहां उनका उपचार किया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर UK-15-TA-2152 है. इसमें सवार लोग बैणी-भुली योजना के आवेदन भरकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कलवाड़ी बैण्ड के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी.
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया जा रहा है. पुलिस और रेस्क्यू टीम घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई है.
फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है. वहीं, घायलों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. राहत एवं बचाव अभियान जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





