उत्तराखंड

महिला स्वयं सहायता समूह अब शहर में कूड़े की निगरानी करेगी

Admin Delhi 1
11 Oct 2022 8:52 AM GMT
महिला स्वयं सहायता समूह अब शहर में कूड़े की निगरानी करेगी
x

हल्द्वानी न्यूज़: नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की अध्यक्षता में सफाई को लेकर बैठक हुई। बैठक में हल्द्वानी की सफाई की निगरानी के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ सफाई की निगरानी के साथ महिला समूह स्वच्छता के एवज में लिया जाने वाला सुविधा शुल्क भी वसूल करेंगे। इसी वसूली से समूहों की आमदनी भी चलेगी। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू की जाएगी। दीनदयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित महिला समूह व क्षेत्र स्तरीय संघ को एक-एक वार्ड गोद देकर सफाई की निगरानी करने का जिम्मा सौंपा गया है। पालीथिन की रोकथाम व जनजागरूकता के साथ डंप कूड़े की निगम की सूचना देने, यूजर चार्ज वसूलने का काम भी समूह ही करेगा। साथ ही स्वच्छता समिति के कार्यों की निरीक्षण, मूल्यांकन किया जाएगा। एकत्रित यूजर चार्ज की 25 फीसदी धनराशि समूह को दी जाएगी। इससे समूहों की आय बढ़ेगी। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, आजीविका मिशन के शहर प्रबंधक डॉ. आइपी सिंह के अलावा शहर के व्यापारी, स्वयं सहायता समूह प्रतिनिधि आदि शामिल रहे।

बता दें 2016 से निजी कंपनी यूजर चार्ज वसूलती आ रही है। 25 से 30 फीसदी यूजर चार्ज वसूल होने से निगम पर हर माह 11 से 12 लाख का बोझ पड़ रहा है। इस वर्ष जनवरी में नए वार्डों में भी घर-घर से कूड़ा उठान शुरू हो गया, लेकिन यूजर चार्ज वसूलने को अभी तक कोई कार्य योजना नहीं बनी गई। निगम ने हर माह 36 लाख यूजर चार्ज वसूलने का लक्ष्य रखा है। कार्ययोजना कारगर रही तो निगम सालाना 2.40 करोड़ की चपत लगने से बचेगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय पिछले दिनों दिल्ली गए थे। जहां उन्हें सफाई में नंबर-वन शहर इंदौर की कार्ययोजना के तर्ज पर सफाई में जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए समूहों को साथ लेने की योजना बनाई। जनजागरूकता के साथ सख्ती से यूजर चार्ज की वसूली, नियमों का अनदेखी करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story