उत्तराखंड

सड़क निर्माण नहीं होने पर महिलाओं ने कीचड़ में खड़े होकर किया प्रदर्शन

Admin Delhi 1
8 Oct 2022 3:04 PM GMT
सड़क निर्माण नहीं होने पर महिलाओं ने कीचड़ में खड़े होकर किया प्रदर्शन
x

काशीपुर न्यूज़: लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं होने पर आक्रोशित महिलाओं का पारा चढ़ गया। दर्जनों महिलाओं ने कीचड़ में उतर कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग की है। शीघ्र सड़क निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ग्राम प्रतापपुर स्थित न्यू सैनिक कॉलोनी गोशाला निवासी काफी समय से सड़क का निर्माण किए जाने की मांग करते आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व जल निगम द्वारा पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क खोद दी गई। जिससे कॉलोनी का रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश से सड़क पर जलभराव के साथ कीचड़ हो गया है, जिससे कॉलोनीवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। शनिवार को आक्रोशित कॉलोनी की दर्जनों महिलाओं ने समाजसेवी मंजू नेगी के नेतृत्व में बारिश में छाता लगाकर सड़क पर कीचड़ में खड़े होकर प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क निर्माण किए जाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहां पर पूजा देवी, रमुली देवी, सुनीता देवी, जागेश्वरी देवी, सीमा रावत, शोभा देवी, बबीता देवी, आशी देवी, सुनीता देवी, मीना नेगी, हिमा देवी, गंगा देवी, सावित्री देवी, रेखा देवी, लता नेगी, अंजू देवी, विमला देवी, हिमानी दत्त, विद्या जोशी आदि मौजूद रही।

Next Story