उत्तराखंड
गिरिजा देवी मंदिर में Women ने श्रद्धालुओं का बनाया बहाना, सोने की चेन चोरी
Ashish verma
3 Jun 2025 12:00 AM IST

x
सोने की चेन चोरी
Ramnagar.रामनगर। अगर आप गिरिजा देवी मंदिर आ रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ में लुटेरी महिलाएं भी घूम रही हैं। इन लुटेरी महिलाओं ने भीड़ में एक महिला श्रद्धालु के गले से तीन तोले की सोने की चेन चोरी कर ली। दूसरी महिला के गले से सोने की चेन चोरी करते समय पकड़े जाने पर संदिग्ध महिला भाग निकली। गिरिजा देवी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।
रविवार को ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से सुनील कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी ममता और साली शीला के साथ गिरिजा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। मंदिर के नीचे परिसर में भीड़ के दौरान दो लुटेरी महिलाओं ने सुनील की साली शीला के गले से सोने की चेन चोरी करने का प्रयास किया। तभी शीला ने एक संदिग्ध महिला का हाथ पकड़ लिया। इसी बीच दोनों महिलाएं हाथ छुड़ाकर भाग गईं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार गिरिजा देवी मंदिरWomen श्रद्धालुओंसोने चेनचोरीGirija Devi TempleWomen devoteesgold chainstolen
Next Story





