उत्तराखंड

कार की चपेट में आने से बाल-बाल बची महिला की जान

Admin Delhi 1
3 Dec 2022 10:47 AM GMT
कार की चपेट में आने से बाल-बाल बची महिला की जान
x

लोहाघाट न्यूज़: बारात से अपने साथियों के साथ घर लौट रही एक वृद्ध महिला को बेकाबू कार ने टक्कर मारी दी। गनीमत रही कि अन्य महिलाएं कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। लोगों ने घायल महिला को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से कार चालक फरार है। शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे बलाई निवासी देवकी देवी (68) छह अन्य महिलाओं के साथ बिशुंग क्षेत्र में हुई बारात से पैदल लोहाघाट बाजार की ओर आ रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अल्टो ने देवकी को जोरदार टक्कर मार दी। जबकि साथ चल रही अन्य महिलाएं बाल बाल बच गईं।

घटना के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने घायल देवकी को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. छाया बोरा, डॉ. अमरीश कुमार ने घायल का उपचार किया। डाक्टरों ने बताया कि घायल देवकी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें लगी हैं। जिसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। सिर की चोटों को देखते हुए सिटी स्कैन के लिए हायर सेंटर भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि घटना को लेकर अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Next Story