उत्तराखंड

अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत

Rani Sahu
3 Sept 2022 6:46 PM IST
अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत
x
हल्द्वानी, सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वह सात माह की गर्भवती थी। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार शांतिपुरी निवासी नीमा जोशी (35) पत्नी रमेश चंद्र जोशी गर्भवती थी। करीब 15 दिन पहले वह घोड़ानाला बिंदुखत्ता स्थित अपने मायके आई थी। शुक्रवार की शाम नीमा को अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिस पर मायके वाले उसे एसटीएच लेकर आए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
नीमा के पति रमेश दिल्ली में नौकरी करते हैं। मामले की जानकारी परिजनों ने उन्हें दे दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

अमृत विचार।

Next Story