उत्तराखंड

बेटी के साथ नहीं होने देंगे अन्याय: छावला दुष्कर्म कांड पर सीएम पुष्कर सिंह धामी

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 9:24 AM GMT
बेटी के साथ नहीं होने देंगे अन्याय: छावला दुष्कर्म कांड पर सीएम पुष्कर सिंह धामी
x

देहरादून न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के छावला इलाके में 2012 में उत्तराखंड के पौड़ी निवासी 19 वर्षीय युवती का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए तीन आरोपियों को बरी कर दिया है।

इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोर्ट ने जो फैसला किया है, उस पर उन्होंने केस देख रहीं एडवोकेट चारू खन्ना से बात की है। साथ ही इस मुद्दे पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की गई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता हमारे देश की बेटी है और उसे न्याय दिलाने के लिए हम सब कुछ करेंगे।

Next Story