उत्तराखंड

पत्नी ने फौजी पति और ससुरालियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

Admin Delhi 1
22 March 2023 2:43 PM GMT
पत्नी ने फौजी पति और ससुरालियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला
x

हल्द्वानी: शादी के बाद दहेज की मांग करने वाले फौजी पति और ससुरालियों के खिलाफ बहू थाने पहुंच गई। पीड़िता ने पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहू ने अपने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

कुंती इंक्लेव पीलीकोठी निवासी शिवांगी शुक्ला पुत्री सुधाकर शुक्ला ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में कहा, 16 फरवरी 2022 को उसकी शादी रामनगर बड़ागांव वाराणसी निवासी शुभम पुत्री राज कुमार पांडे से हुई थी। आर्मी से सेवानिवृत्ति के बाद राज कुमार बेटे व परिवार के साथ व्यास अमृतसर में रहने लगे थे।

सगाई से पूर्व राज कुमार ने कार की मांग की, जिस पर शिवांगी के पिता ने 10 लाख रुपए दे दिए। शादी के तुरंत बाद शुभम ने शिवांगी से दूरी बना ली। आरोप है कि इस पर ससुर ने शिवांगी का हर तरह से ख्याल रखने का भरोसा दिया। इसका विरोध करने पर शिवांगी को उत्पीड़न किया जाने लगा।

उसे कमरे में बंद कर कई-कई दिनों तक भूखा रखा गया। मायके पक्ष से 20 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। बात नहीं बनी तो शिवांगी को उसके पिता के साथ मायके भेज दिया गया। साथ ही कह दिया गया कि 20 लाख रुपए के बिना वापस मत लौटना। अब इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta