उत्तराखंड

जब सुरंग से बाहर आया पहला मजदूर, शब्दों से परे था वह पल: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:31 PM IST
जब सुरंग से बाहर आया पहला मजदूर, शब्दों से परे था वह पल: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
x
सिलक्यारा बचाव अभियान को याद कर छलके धामी के जज्बात, बोले- हर हाल में बचाने थे श्रमिक

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान की यादें साझा करते हुए कहा कि 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना उनके लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी के साथ व्यक्तिगत संकल्प भी था।

उन्होंने बताया कि 12 नवंबर 2023 को दीपावली के दिन सुरंग में श्रमिकों के फंसने की खबर से पूरा प्रदेश चिंतित हो गया था। 17 दिनों तक चले अभियान में ऑगर मशीन की खराबी, मलबे और चट्टानों जैसी कई तकनीकी चुनौतियां सामने आईं। इसके बावजूद बचाव दलों ने हार नहीं मानी और क्षैतिज व वर्टिकल ड्रिलिंग सहित कई विकल्पों पर काम किया।

धामी ने कहा कि 28 नवंबर 2023 को जब पहला श्रमिक बाहर आया तो वह पल शब्दों से परे था। इसके बाद सभी 41 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, सेना, NDRF, SDRF, विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों के योगदान को भी याद किया।

Next Story