उत्तराखंड

Uttarakhand में बिगड़ेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Tara Tandi
20 May 2025 2:50 PM IST
Uttarakhand में  बिगड़ेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम वैज्ञानिकों ने पांच जिलों के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है.
IMD ने जारी किया झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 20 मई को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों के लिए गर्जन के साथ हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि देहरादूनम, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, अल्मोडा और चम्पावत जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं.
जानें मुख्य जिलों का तापमान
तापमान की बात करें तो देहरादून में आज अधिकतम 34°C, न्यूनतम 24°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम 34°C और न्यूनतम 22°C रहेगा. जबकि नैनीताल जिले का अधिकतम 30°C, न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है. इसके अलावा चमोला में आज अधिकतम 27°C, न्यूनतम 15°C रहने की संभावना है. वहीं पिथौरागढ़ का अधिकतम 30°C, न्यूनतम 16°C रहेगा.
Next Story