उत्तराखंड

Uttarakhand में बदलेगा मौसम का मिजाज ,मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

Tara Tandi
15 Dec 2024 11:43 AM IST
Uttarakhand में बदलेगा मौसम का मिजाज ,मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी
x
Uttarakhand उत्तराखंड : बीते रविवार और सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई थी. जिसके बाद तापमान में गिरावट आ गई है. लेकिन इन दिनों दोपहर में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है.
कोहरा बढ़ाएगा लोगों की मुश्किल
राजधानी देहरादून में कहीं -कहीं आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं. जबकि रात के समय पाला पड़ने से तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं सुबह के समय कोहरा लोगों के लिए मुश्किल बन सकता है.
18 दिसंबर तक शुष्क बना रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 18 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. बीते शनिवार को देहरादून के आंकड़ें पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया.
Next Story