उत्तराखंड
Uttarakhand में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
Tara Tandi
26 May 2025 2:18 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पहड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश होने के बाद से आमजनमानस को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज भी दो जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मैसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 26 मई को देहरादून और नैनीताल जिले के आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया.
ये भी पढ़ें : बदलते मौसम में बंद हो गई है नाक? तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं
उत्तराखंड में मानसून कब पहुंचेगा
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बता दें केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड में आने में लगभग 20 दिन का समय लगता है. ऐसे में जून के मध्य तक उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है.
TagsUttarakhand बदलेगा मौसम मिजाजदो जिलों बारिश अलर्ट जारीUttarakhand weather will changerain alert issued for two districtsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





