उत्तराखंड
Weather: मार्च के आखिर में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Tara Tandi
26 March 2025 11:20 AM IST

x
उत्तराखंड Weather : उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है. मार्च के आखिर में मैदान से लेकर पहाड़ों इलाकों तक गर्मी अब परेशान कर सकती है. अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही प्रदेशभर में पारा बढ़ने की संभावना हैं.
मार्च के आखिर में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 29 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बीते कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन और पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर मौसम पर पड़ा है. जबकि मार्च महीने से ही गर्मी बढ़ने का कारण बारिश का कम होना है. बता दें मार्च महीने में अभी तक केवल 25 फीसदी ही बारिश हुई है.
देहरादून में 32°C तक पहुंचेगा पारा
बता दें राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 19°C रहने का अनुमान है. जबकि नैनीताल में मौसम ठंडा और साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 16°C रहने की संभावना है. इसके अलावा पिथौरागढ़ में पूरा दिन धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 9°C तक जा सकता है. वहीं पौड़ी में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है.
TagsWeather मार्चआखिर झुलसाने गर्मीमौसम विभाग पूर्वानुमानWeather Marchfinally scorching heatweather department forecastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





