उत्तराखंड

Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Tara Tandi
31 July 2024 10:45 AM IST
Weather:  उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट,  तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
x
Weather देहरादून: उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में दो दिन भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।
Next Story