
x
उत्तराखंड Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम बदल गया है देहरादून में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। नैनीताल चंपावत पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
चारधाम यात्रा मार्गों पर भी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के दौर हुए। जिससे पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई।
ज्यादातर क्षेत्रों में पारा तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जिससे गर्मी से राहत है। गुरुवार रात को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम वर्षा के बाद रातभर बादल मंडराते रहे। साथ ही तड़के से ही हल्की बौछारों का क्रम शुरू हो गया। दिनभर दून में बादल मंडराते रहे और वर्षा के दो से तीन दौर हुए। जिससे तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। जिससे गर्मी से निजात मिली है।
हालांकि, शाम को आसमान साफ होने लगा। उधर, चारधाम में भी दिनभर बादलों की आंख-मिचौनी के बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। कुमाऊं में पिछले कुछ दिनों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार वर्षा के दौर हो रहे हैं।
Tagsउत्तराखंडमौसमबदलातापमानडिग्रीलुढ़काUttarakhandweatherchangedtemperaturedegreesrolledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





