उत्तराखंड
Weather: पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
Tara Tandi
20 Jan 2025 3:10 PM IST

x
Dehradun देहरादून : उत्तराखंड में अब मौसम पल पल बदल रहा है। पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। वहीं, आज राजधानी दून में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई। यमुना घाटी, मसूरी और कर्णप्रयाग में बादल छाए हैं।
उधर, आज पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार के तापमान की बात करें तो मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ रहने से ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जबकि, रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रहा। दिन के तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी नई टिहरी में रही। यहां अधिकतम तापमान सात डिग्री अधिक के साथ 20 डिग्री रहा।
TagsWeather पहाड़ोंहल्की बारिश आसारजिलों कोहरेयेलो अलर्टWeather Mountainslight rain likelyfog in districtsyellow alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





