उत्तराखंड
Weather: आंधी और बारिश का अलर्ट, यहां लोग होंगे लू से परेशान
Tara Tandi
18 May 2025 8:03 PM IST

x
Weather अपडेट : देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मौसम(Weather Update) का मूड काफी बदल चुका है। कहीं तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं, तो कहीं तेज़ बारिश और आंधी राहत भी दे रही है और आफत भी ला रही है। इस बीच मौसम विभाग यानी IMD ने कल के लिए(kal ka mausam kaisa rahega) ताज़ा पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें कई राज्यों में भारी बारिश से लेकर हीटवेव तक के हालात बनने की चेतावनी दी गई है।
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में kal ka mausam आसमान थोड़ा-थोड़ा बादलों से घिरा रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस मौसम से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहेगा। इसी वजह से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: पश्चिम में गर्मी, पूरब में बारिश का असर
यूपी में मौसम दो हिस्सों में बंटा नजर आएगा। पश्चिमी यूपी यानी मेरठ, आगरा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में गर्म हवाएं और लू परेशान कर सकती हैं। जबकि पूर्वी यूपी जैसे वाराणसी, गोरखपुर, बलिया आदि में बादल गरजेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। लखनऊ में दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
राजस्थान में लू का प्रचंड रूप
राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर रहेगी। खासतौर पर बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर जैसे इलाकों में तापमान 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, कोटा, अजमेर और उदयपुर में दोपहर बाद हल्की बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी आ सकती है। हालांकि ये बारिश ज्यादा देर टिकने वाली नहीं होगी।
पंजाब और हरियाणा में आंधी-पानी से थोड़ी राहत
इन दोनों राज्यों में कल मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ जगहों पर धूलभरी आंधी और हल्की बारिश का असर रह सकता है। गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन पूरी तरह राहत नहीं। तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहेगा।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट
इन राज्यों में कल जमकर बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी इलाकों में तेज़ बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की हवाएं भी चलेंगी। कोलकाता जैसे शहरों में गर्मी के साथ उमस बनी रहेगी, तापमान 34-36 डिग्री के करीब रहेगा।
पहाड़ी राज्य: हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों(kal ka mausam kaisa rahega) में बर्फबारी संभव है। शिमला और श्रीनगर जैसे शहरों में तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है, जो बाकी देश के मुकाबले काफी सुकून देने वाला होगा।
TagsWeather आंधी बारिश अलर्टलोग ले परेशानWeather storm rain alertpeople are worriedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





