उत्तराखंड

ग्रामीण पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Tara Tandi
12 May 2024 10:56 AM GMT
ग्रामीण पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
x
देहरादून : पौड़ी मंडल मुख्यालय से सटे निसणी गांव में रविवार को गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दाैरान ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह अपने मवेशियों को गांव के जंगल में चराने के लिए गए थे। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। सुरेंद्र सिंह के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण द्वारा जब हल्ला किया गया तो गुलदार भाग निकला।
इस दौरान गुलदार ने सुरेंद्र सिंह के शरीर व हाथों पर नाखूनों से गहरे जख्म कर दिए। ग्रामीणों की मदद से घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए लाया गया है। यहां डॉक्टरों द्वारा सुरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार दिया गया।
Next Story