उत्तराखंड

Vikasnagar : बस और लोडर की जोरदार भिड़ंत, बच्चा समेत दो की मौत

Tara Tandi
7 April 2025 5:03 PM IST
Vikasnagar : बस और लोडर की जोरदार भिड़ंत, बच्चा समेत दो की मौत
x
Vikasnagar विकासनगर: देहरादून के विकासनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. प्राइवेट बस ओर लोडर की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक बच्चा समेत दो की मौत हो गई. जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
बस और लोडर की जोरदार भिड़ंत
घटना सोमवार दोपहर की है. मिली जानकारी के अनुसार हादसा शिमला बाइपास के सिंहनीवाला में हुआ. बताया जा रहा है बस और लोडर की जोरदार टक्कर हो गई. जिससे बस सड़क पर ही पलट गई. हादसे में एक बच्चा समेत दो की मौत हो गई. बताया जा रहा है बस आईएसबीटी से विकासनगर की ओर जा रही थी.
रेस्क्यू अभियान जारी
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. घायलों को आनन-फानन में झाझरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में स्कूली बच्चे ज्यादा बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम विकास नगर और सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है
Next Story