उत्तराखंड

विजिलेंस को महाविद्यालय के डीन प्रो. नरेंद्र सिंह जादौन के घर से मिले कई दस्तावेज

Admin Delhi 1
13 Oct 2022 10:15 AM GMT
विजिलेंस को महाविद्यालय के डीन प्रो. नरेंद्र सिंह जादौन के घर से मिले कई दस्तावेज
x

हल्द्वानी न्यूज़: दारोगा भर्ती को लेकर नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जहां इस घपले में कई दारोगा रडार पर है। वहीं जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन प्रो. नरेंद्र सिंह जादौन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विजिलेंस ने जादौन के घर पर जाकर तलाशी ली है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज विजिलेंस अपने साथ ले आई हैं। दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कर अग्रिम कार्रवाई होगी। वर्ष 2015 बैच की दारोगा भर्ती प्रो. जादौन की देखरेख में हुई थी। इस परीक्षा के लिए जादौन अपने ही विश्वविद्यालय के पूर्व सहायक संस्थापना अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी के कहने पर भ्रष्टाचार में शामिल हो गए। इसमें वह नकल माफिया हाकम सिंह, चंदन सिंह मनराल, केंद्र पाल व सादिक मूसा समेत 12 लोगों के साथ मिलकर दारोगाओं को पास करवाने के लिए नौ लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक डकार गए। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की विवेचना कर रही विजिलेंस ने पंतनगर विवि स्थित प्रो. जादौन के आवास पर छापेमारी की। जहां करीब एक घंटे तक तलाशी ली गई। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार घर पर विश्वविद्यालय से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन दस्तावेजों से आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि प्रो. नरेंद्र सिंह जादौन और दिनेश चंद्र जोशी का बैंक डिटेल भी खंगाली जा रही है। घोटाले के दौरान बैंक खातों में धनराशि पहुंची तो वह सामने आ जाएगा। बैंक पासबुक हाथ नहीं लगने पर विजिलेंस बैंकों की मदद लेगी। इसके अलावा दोनों अधिकारियों के स्वजन से पूछताछ होगी।

Next Story