उत्तराखंड

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, ईमानदारी का संदेश

Admindelhi1
26 Oct 2026 3:37 PM IST
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, ईमानदारी का संदेश
x
कार्मिकों ने सतर्कता बरतने और भ्रष्टाचार से दूर रहने का लिया संकल्प

नई टिहरी: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी और कोटेश्वर परियोजना में सोमवार को सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हो गया। सप्ताहभर तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन कार्मिकों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। टीएचडीसी के अधिकारियोें ने बताया कि जागरूकता सप्ताह के दौरान निबंध, नारा लेखन प्रतियोगिता, जागरूकता रैली और विभिन्न विषयों पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

टिहरी परियोजना के महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) विजय सहगल, कोटेश्वर परियोजना के अपर महाप्रबंधक (ओएंडएम) दिनेश चौहान ने कार्मिकों को शपथ दिलाकर जागरूकता सप्ताह की शुरूआत कराई। सहगल ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अपने कार्यों, निर्णयों और व्यवहार में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने का अवसर है।

इस मौके पर महाप्रबंधक (पीएसपी) एसके शाहू, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एपी बाजपेई, महाप्रबंधक (पीएसडी) संजय महर, अपर महाप्रबंधक भगत सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) मोहन सिंह श्रीस्वाल, वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) जेपी चमोली, प्रबंधक (जनसंपर्क) मनबीर सिंह नेगी मौजूद रहे।

Next Story