
x
धर्म और दूरी से परे इंसानियत की जीत चार परिवारों ने बचाई जान
देहरादून: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले बदले हुए रूट की जानकारी जरूर ले लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
इन समय पर लागू रहेगा डायवर्जन
देहरादून में उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक और 20 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
इन रास्तों से जा सकेंगे वाहन
हरिद्वार से देहरादून या मसूरी जाने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक, दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक की ओर भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहन कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड और कैंट मार्ग से जा सकेंगे। ऋषिकेश से देहरादून और मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रानीपोखरी, थानो, छह नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक मार्ग का विकल्प रखा गया है। वहीं देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग होते हुए भेजा जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। कार्यक्रम स्थलों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
दून अस्पताल में भी तैयारियां पूरी
उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए दून अस्पताल में भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वीआईपी वार्ड समेत जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें और निर्धारित रूट प्लान के अनुसार ही यात्रा करें। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान शहर में अनावश्यक जाम से बचने के लिए लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
Next Story





