उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे पर यमुना में गिरा वाहन, 1 घायल-2 लापता

Shantanu Roy
3 Sep 2022 4:15 PM GMT
यमुनोत्री हाईवे पर यमुना में गिरा वाहन, 1 घायल-2 लापता
x
बड़ी खबर
उत्तराखंड। आज सुबह यमुनोत्री हाईवे पर चामी-बर्नीगाड़ के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया. हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं. लापता दोनों लोगों के यमुना नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है.
SDRF और पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर उपचार के लिए नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं घटनास्थल से लापता चल रहे लोगों की खोज में सर्च अभियान जारी है. लापता चल रहे लोगों की तलाश के लिए विकासनगर डाकपत्थर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है. वाहन हादसे में सेलाकुई निवासी सतीश रावत घायल हुआ है. जबकि संदीप पुंडीर और देहरादून निवासी जितेंद्र ध्यानी लापता चल रहे हैं.
Next Story