उत्तराखंड

मसूरी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, महिला सहित दो की मौत तीन घायल

Bharti Sahu 2
20 May 2024 6:56 AM GMT
मसूरी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, महिला सहित दो की मौत तीन घायल
x

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत मसूरी मार्ग पर सोमवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन खाई में गिर गया। जिससे उसमें सवार एक महिला, पुरुष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक महिला और दो पुरुषों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत, शिखर फॉल पर एक वाहन संख्या यूके 01डी 3333 के खाई में गिरने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गयी थी तथा अन्य तीन को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घायल व्यक्तियों के हवाले से बताया कि उक्त थार गाड़ी में पांच लोग घूमने के लिए शिखर फॉल आये थे। वापस आते समय अचानक गाड़ी में ब्रेक फैल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई। इससे मर्चेंट नेवी में कार्यरत आयुष शर्मा (30) पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड, डालनवाला, देहरादून, और मसूरी रोड में कैफे का संचालन करने वाली अवनी कुकरेती (29) पुत्री आशीष कुकरेती, निवासी कौलागढ़, थाना कैंट, देहरादून, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि नई दिल्ली से आए उनके मित्र सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार, निवासी 82 फतेह नगर, दिल्ली, युवराज बिष्ट पुत्र के.ओ.बिष्ट, निवासी कालिदास रोड, देहरादून, और ईशा पुत्री राकेश चंद्र, निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, धर्मपुर, देहरादून, को घायल अवस्था में मैक्स अस्पताल ले जाया गया है।

Next Story