उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस के रेडियो डिपार्टमेंट में निकली वैकेंसी

Bhumika Sahu
14 Jan 2022 8:28 AM IST
उत्तराखंड पुलिस के रेडियो डिपार्टमेंट में निकली वैकेंसी
x
UKSSSC Head Constable Recruitment 2022: उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस के रेडियो डिपार्टमेंट में भर्तियां होंगी.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तराखंड पुलिस में सरकारी नौकरी (Govt Job Uttarakhand) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UKSSSC) की ओर से हेड कॉन्स्टेबल के पद पर बंपर वैकेंसी जारी हुई है. इस वैकेंसी में आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है. बता दें कि इस वैकेंसी के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस के रेडियो डिपार्टमेंट (Head Constable in Radio Department) में भर्तियां की जाएंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की पूरी डिटेल्स देख सकते हैं.

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission) की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 23 फरवरी 2022 तक का समय दिया गया है. ऐसे में आवेदन करने से पहले उम्मदीवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख लेना चाहिए.
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाना होगा.
वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment Information के लिंक पर जाएं.
अब Application form for Head Constable post के लिंक पर क्लिक करें.
अगले पेज पर Apply Here की ऑप्शन पर जाएं.
मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
डायरेक्ट लिंक से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.
वैकेंसी डिटेल्स
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की ओर से जारी इस भर्ती के माध्यम से कुल 272 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 159 सीटें रखी गई हैं. इसके अलावा ओबीसी वर्ग में 37 सीटें, ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 29 सीटें, एस सी कैटेगरी में 40 सीटें और एसटी वर्ग में 07 सीटों पर भर्तियां होंगी. वैकेंसी की पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए. वहीं उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से अधिक और 22 साल से कम होनी चाहिए. इसमें आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन के आधार पर अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.


Next Story