उत्तराखंड

Uttrakhand: प्रीतम बोले- 'भाजपा डरा रही है...', कांग्रेस ने 08 किलोमीटर तिरंगा भारत जोड़ो यात्रा निकाली

Gulabi Jagat
14 Aug 2022 12:20 PM GMT
Uttrakhand: प्रीतम बोले- भाजपा डरा रही है..., कांग्रेस ने 08 किलोमीटर तिरंगा भारत जोड़ो यात्रा निकाली
x
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के संयोजकत्व में कैंट विधानसभा में तिरंगा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आजादी की लड़ाई के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि कितना कठिन होगा, जबकि भाजपा के लोग डराकर तिरंगे के नाम पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
शनिवार को चकराता रोड बिन्दाल पुल पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले भारत के संविधान के नाम पर जीवन पर्यंत तिरंगे का सम्मान करने की शपथ ली। तत्पश्चात राष्ट्रगान कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यकर्ता यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के गीतों और वन्देमातरम, भारत माता की जयकारे लगाते रहे। यात्रा चकराता रोड, यमुना कालौनी,गोविंदगढ़,कांवली रोड, गांधीग्राम,संगम विहार, द्रोण पुरी,कमला पैलेस होते हुए जीएमएस रोड स्थित चांद वालिया गार्डन पहुंचा।
समापन पर बतौर मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने सफल तिरंगा यात्रा के लिए सूर्यकान्त धस्माना और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान कहा कि देश भर में कांग्रेस की ओर से आयोजित तिरंगा यात्राओं में जिस प्रकार से लोग उमड़ रहे हैं उससे आज़ादी की लड़ाई के ऐतिहासिक क्षणों की हम कल्पना कर सकते हैं। जब बापू गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल व सरोजनी नायडू और अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तिरंगा हाथ में लेकर अंग्रेजों को ललकारते होंगे तो वो कैसा जुनून होता होगा।
प्रीतम सिंह ने वर्तमान सरकार पर तिरंगे की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तिरंगा हर भारतवासी का है और ये स्वेच्छा से लगाया व लहराया जाता है ना कि डरा कर। उन्होंने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के तिरंगे पर दिए बयान की निंदा करते हुए कहा कि हम तिरंगे के नाम पर डर नफरत फैलाने के सख्त खिलाफ हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि तिरंगा देश की शान ही नहीं तिरंगा हर कांग्रेस की रगों और हृदय में है। तिरंगे का इतिहास कांग्रेस के इतिहास से जुड़ा है और कोई इस सच्चाई को झुठला नहीं सकता। सबसे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1930 में तिरंगा लहरा कर इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार करने का प्रस्ताव रखा था।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र शाह, जगदीश धीमान, गरिमा दसौनी, निगम पार्षद सुमित्रा ध्यानी,पर्षद कोमल वोहरा,पार्षद संगीता गुप्ता, प्रदेश महिला महासचिव पिया थापा, ब्लॉक कांग्रेस के तीनों अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, दीवान बिष्ट व अल्ताफ हुसैन, डॉक्टर जसविंदर,अनीता दास सिंह, सुमित खन्ना शामिल रहे।
Next Story