उत्तराखंड

Uttarkashi: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में मौसम ने दिखाई ठिठुरन

Admindelhi1
8 Oct 2025 6:15 PM IST
Uttarkashi: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में मौसम ने दिखाई ठिठुरन
x
"ठिठुरन बढ़ी"

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में बुधवार को 2.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री नीचे रहा। वहीं, केदारनाथ में तापमान 5 डिग्री तक गिर चुका है।

बर्फबारी से श्रद्धालु और पर्यटक खुश हैं, लेकिन किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि खेतों से अनाज निकालना मुश्किल हो गया है। इधर बारिश और ठंड के बीच चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओ का उत्साह देखने लायक है। बारिश के के बाद भी गंगोत्री- यमुनोत्री में देश के विभिन्न प्रांतों से तीर्थयात्री भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

गंगोत्री धाम के रावल राजेश सेमवाल ने बताया कि सोमवार से गंगोत्री धाम में बारिश शुरू हुई है। बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई है वहीं ऊंचाई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

Next Story