उत्तराखंड

Uttarkashi: गुन्दियाट में ततैयों ने किया हमला, एक व्यक्ति घायल

Admindelhi1
12 Nov 2025 9:55 AM IST
Uttarkashi: गुन्दियाट में ततैयों ने किया हमला, एक व्यक्ति घायल
x

उत्तरकाशी: विकासखंड पुरोला के गुन्दियांट गांव के माडियां तोक में एक बार फिर ततैयों के हमले से ग्रामीण दहशत में है। मंगलवार को गांव के बिजलिया लाल पर अचानक कई ततैयों ने एक साथ हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को उप-स्वास्थ्य केंद्र पुरोला भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डाक्टरों ने फिलहाल मरीज की हालत खतरे से बाहर बताई है।

इधर घटना से गांव में भय का माहौल बना है। बता दें बीते साल इसी गांव में 4 साल के बच्चे की ततैया के डंक से दर्दनाक मौत हो गई थी। इधर ग्राम सभा गुन्दियाट के प्रधान कमलनयन ने ग्रामीण से कहा कि घबराएँ नहीं, लेकिन छत्ते वाले क्षेत्र की तरफ बिल्कुल न जाएं। बच्चों को खासकर उस दिशा में न भेजें। जब तक वन विभाग पूरी कार्यवाही पूरी नहीं कर लेता, सभी लोग सतर्क रहें। पंचायत हर संभव सहयोग कर रही है।घटना के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया विभाग ने शाम तक ततैया का छत्ता नष्ट करने की बात कही है। रेंजर ने बताया कि “छत्ता ऊंचाई और घने स्थान पर है, इसलिए खतरा अधिक है। कर्मचारियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की टीमों को साथ लेकर शाम तक छत्ता नष्ट कर दिया जाएगा।

Next Story