उत्तराखंड

Uttarkashi: मानव अधिकार के महत्व पर ग्रामीणों को किया गया प्रशिक्षित

Admindelhi1
11 Dec 2025 11:54 AM IST
Uttarkashi: मानव अधिकार के महत्व पर ग्रामीणों को किया गया प्रशिक्षित
x

उत्तरकाशी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पुरोला ब्लॉक सभागार में मानव अधिकार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मानव अधिकार के साथ ही नए कानून की जानकारी दी गई।

बुधवार को पुरोला ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ सिविल जज विवेक शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार सिर्फ अधिकारों की बात नहीं करते बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन पर भी समान रूप से जोर देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालतों और त्वरित न्याय प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही महिला, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से जुड़े विशेष अधिकारों पर भी विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान तहसीलदार कमलेश किरौला ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागरूक हो। गोष्ठी में प्रतिभागियों ने मानव अधिकार संरक्षण के प्रति सहयोग और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुरेश चौहान, प्राविधिक कार्यकर्ता दर्शन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Story