Uttarkashi: वेटनरी एंबुलेंस से आईटीबीपी को मिलेगा तेज़ सहायता

उत्तरकाशी: पशुपालन विभाग और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बीच हुए समझौते के तहत आईटीबीपी को एक वेटनरी एंबुलेंस हस्तांतरित की गई। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने विधिवत आईटीपीओ को वेटनरी एंबुलेंस हस्तांतरित कर दिया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समझौते से सीमांत क्षेत्रों में ग्रामीण पशुपालकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। आईटीबीपी द्वारा वाइब्रेंट विलेज में पशु चिकित्सा शिविरों, टीकाकरण कार्यक्रमों और पशुपालन संबंधी जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। इससे स्थानीय पशुपालकों को नियमित बाजार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। बता दें कि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों को पशु चिकित्सा शिविरों के नियमित आयोजन और आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह समझौता सीमांत क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
गौरतलब है कि विगत एक वर्ष से पशुपालन विभाग द्वारा आईटीबीपी की आवश्यकतानुसार मीट, मछली, पोल्ट्री की आपूर्ति स्थानीय पशुपालकों के माध्यम से की जा रही है। जिससे स्थानीय लोगों अच्छी आय हो रही है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एचएस बिष्ट, आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के कमांडेंट सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।





