उत्तराखंड
Uttarkashi: शिक्षकों को स्कूल लेकर जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार
Tara Tandi
23 Sept 2024 4:40 PM IST
x
Uttarkashi उत्तरकाशी: बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. शिक्षकों को स्कूल ले जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया. हादसे के दौरान वाहन में 10 से 12 शिक्षक सवार थे. सभी घायल बताए जा रहे हैं. जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है.
शिक्षकों को स्कूल लेकर जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार
हादसा सोमवार सुबह का है. मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों से भरा वाहन चिन्यालीसौड़ से गढ़वाल गाढ़ की तरफ जा रहा था. इस दौरान वाहन अचानक नागथली छोटी मणि के पास अनियंत्रित होकर गढ़वाल गाड़ सड़क पर पलट गया. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.
हादसे में एक की हालत नाजुक
बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में चालक देवेंद्र सिंह चौहान समेत 10 से 12 शिक्षक सवार थे. रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में घायल शिक्षकों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है हादसे में एक शिक्षक की हालत नाजुक बनी हुई है.
TagsUttarkashi शिक्षकोंस्कूल वाहनहादसे शिकारUttarkashi teachersschool vehiclesaccident victimsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





