
x
उत्तरकाशी: जनपद के नौगांव के पास स्टोन क्रेशर निकट जटा में डंपर वाहन सोमवार प्रातः अनियंत्रित होकर यमुना नदी में लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई।
घटना सोमवार की है नौगांव स्थिति जटा स्टोन क्रेशर के निकट डम्फर वाहन संख्या-यूके 07-सीडी-3406 जो आज तड़के दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
सूचना पर पुलिस,एसडीआरएफ,फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को यमुना नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डंपर में सवार चालक जगदीप पुत्र चैन सिंह (30) निवासी-ग्राम सुनारा, पुरोला की मौके पर मृत्यु हो गई।
Tagsउत्तरकाशीयमुनावाहनहादसाचालकमौतUttarkashiYamunavehicleaccidentdriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





