उत्तराखंड
Uttarkashi: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यूटिलिटी, एक की मौत, पांच लोग घायल
Tara Tandi
21 Feb 2025 1:54 PM IST

x
Uttarkashi उत्तरकाशी : बीती देर शाम एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यूटिलिटी
हादसा गुरुवार देर शाम का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार यूटिलिटी नैटवाड़ से जखोल जा रही थी. इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और यूटिलिटी फफराला खड्ड के पास 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. तब तक दूणी गांव के पूर्व प्रधान उरी लाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई.
एक्सीडेंट में एक की मौत
रेस्क्यू टीम ने अन्य घायलों को वाहन से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मोरी पहुंचाया. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है.
TagsUttarkashi अनियंत्रित होकर खाईगिरी यूटिलिटीएक मौतपांच लोग घायलUttarkashi: Utility vehicle went out of control and fell into a ditchone deathfive people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





