उत्तराखंड

Uttarkashi: मोरी में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से परिवार के चार सदस्यों की मौत

Admindelhi1
20 Jun 2025 2:46 PM IST
Uttarkashi: मोरी में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से परिवार के चार सदस्यों की मौत
x

उत्तरकाशी: जिले के ब्लाक मोरी स्थित ग्राम ओडाटा के मोरा तोक गुजर बस्ती में एक ही परिवार के चार सदस्य की घर की दीवार के मलबे में दब कर मौत हो गई‌। सूचना के बाद राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। दरअसल शुक्रवार आधी रात गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। जिसमें सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उसकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और 10 माह की बेटी सलमा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इधर तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि की और बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन क्षेत्र में हुई हालिया भारी बारिश या मकान की स्थिति को एक संभावित कारक के रूप में देखा जा रहा है।

Next Story