उत्तराखंड

Uttarkashi: गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, जानें तारीख

Tara Tandi
11 Oct 2024 5:44 PM IST
Uttarkashi: गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, जानें तारीख
x
Uttarkashi उत्तरकाशी: केदारनाथ धाम के बाद अब गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि का ऐलान हो गया है. बता दें गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को बंद होंगे.
गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित
बता दें गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त पर बंद होंगे. जिसके बाद मां गंगा की विग्रह डोली अपने मायके के लिए प्रस्थान करेगी.
12 अक्टूबर को तय होगी यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि
मां गंगा की डोली रात्रि विश्राम मारकंडे मंदिर में करेगी. जिसके बाद तीन नवंबर को मां गंगा की डोली मुखवा में शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएगी. बता दें यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि 12 अक्टूबर को तय की जाएगी.
Next Story