
x
"अग्निकांड से सामान जलकर राख"
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक अंतर्गत सैंज गांव में मंगलवार देर रात्रि एक कोठार (भंडारण गृह) में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सैंज गांव निवासी भगवत सिंह पंवार के कोठार में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीमों के पहुंचने तक कोठार पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
जिला परिचालन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार ग्रामीणों की मदद से आग बुझा दी गई है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Tagsउत्तरकाशीसैंजभीषणआगस्टोर रूमनष्टअग्निकांडसामानजलकरराखUttarkashiSainjmassive firestore roomdestroyedfiregoodsburntashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





