उत्तराखंड

Uttarkashi: आईटीबीपी में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

Admindelhi1
26 Feb 2026 5:43 PM IST
Uttarkashi: आईटीबीपी में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
x
"पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन"

उत्तरकाशी: 35वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, माहिडाण्डा में सेवानिवृत्त सैनिक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट भानु प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का बधाई दी।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस समारोह में बटालियन के सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले सीएपीएफ के सेवानिवृत्त कार्मिकों, दिवंगत एवं शहीदों के आश्रितों ने हिस्सा लिया। जिसमें सबसे उम्रदराज पूर्व सैनिक और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भूतपूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल उत्तरकाशी को प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिकों ने अपने सेवाकाल की प्रेरणादायक अनुभूतियों और महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। कमांडेंट ने कहा कि बटालियन स्तर की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाएगा और जिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता, उन्हें उच्च मुख्यालय भेजा जाएगा।

इस मौके पर वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, हिमवीर , बचन सिंह नेगी, सेवानिवृत्त उप सेनानी, संरक्षक, एवं एस०एस० कुन्दरा, सेवानिवृत्त निरीक्षक, उध्यक्ष, भूतपूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष तथा सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं दिवंगत कार्मिकों के आश्रित मौजूद रहे।

Next Story