उत्तराखंड
Uttarkashi: कुटेटी क्षेत्र में युवक की लाश मिलने से सनसनी
Admindelhi1
4 March 2026 4:37 PM IST

x
उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के जसपुर–सिल्याण मोटर मार्ग पर कुटेटी के पास बुधवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पहाड़ी से रेस्क्यू कर कब्जे में लिया। आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जिला परिचालन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार बुधवार तड़के सूचना मिली कि जसपुर–सिल्याण मोटर मार्ग पर कुटेटी के पास एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान अनमोल उबान (23) पुत्र हरीश उबान, निवासी जोशी मोहल्ला, उत्तरकाशी के रूप में की।
कोतवाली पुलिस के अनुसार युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tagsउत्तरकाशीकुटेटी क्षेत्रयुवकलाशसनसनीUttarkashiKuteti areayouthcorpsesensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





