उत्तराखंड

Uttarkashi: लापता मजदूरों की तलाश दूसरे दिन भी जारी, दो के हो चुके हैं शव बरामद

Tara Tandi
30 Jun 2025 5:10 PM IST
Uttarkashi: लापता मजदूरों की तलाश दूसरे दिन भी जारी, दो के हो चुके हैं शव बरामद
x
Uttarkashi उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के अंतर्गत बीती देर रात सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना में लापता हुए सात मजदूरों की तलाश दूसरे दिन भी जारी है. जबकि रविवार को राहत बचाव में जुटी टीम दो मजदूरों के शव बरामद कर चुकी है.
लापता मजदूरों की तलाश दूसरे दिन भी जारी
बता दें बीती रात जब भूस्खलन हादसा हुआ उस समय निर्माणाधीन होटल साइट पर 29 मजदूर थे. जिसमें 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया था. जबकि दो मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं 7 लापता मजदूरों की खोज में रेस्क्यू अभियान जारी है. मृतकों की पहचान दूजेलाल उम्र (55) निवासी पीलीभीत और केवल बिष्ट (43) निवासी नेपाल के रूप में हुई है.
लापता व्यक्तियों का विवरण
सर कटेल धामी (32)
रोशन चौधरी (37) निवासी नेपाल
अनवीर धामी (40) निवासी नेपाल
कल्लूराम चौधरी (60) निवासी नेपाल
जयचंद उर्फ बॉबी (38) निवासी देहरादून
छोटू (22) निवासी देहरादून
प्रियांश (20) निवासी देहरादून
Next Story