उत्तराखंड

Uttarkashi: प्रधानों की मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन

Admindelhi1
22 Sept 2026 2:09 PM IST
Uttarkashi: प्रधानों की मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन
x
प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर जताया रोष

उत्तरकाशी: दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन डुंडा ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की। प्रधानों ने लंबे समय से 20 हजार रुपये मानदेय समेत मांगों के निस्तारण की मांग किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों के जल्द समाधान की मांग की।

ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पड़ियार के नेतृत्व में डुंडा क्षेत्र के प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और सांकेतिक तालाबंदी की। प्रधानों ने न्यूनतम 20 हजार रुपये मानदेय देने, पंचायतीराज अधिनियम के तहत पारित सभी 29 विभागों के कार्य एवं अधिकार पूरी तरह ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की मांग की।

इसके अलावा पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या के कारण डिजिटल कार्यों और ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों का समाधान करने की मांग उठाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पड़ियार ने कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं, लेकिन अधिकारों और संसाधनों की कमी के साथ नेटवर्क जैसी बुनियादी समस्याओं के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द मांगों का निस्तारण नहीं किया तो प्रधान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Next Story