उत्तराखंड
Uttarkashi: गंगोत्री धाम में विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान
Tara Tandi
5 Jun 2025 4:49 PM IST

x
Uttarkashi उत्तरकाशी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को गंगोत्री धाम में विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से हरियाली अपनाने की अपील की.
विधायक ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की शपथ दिलाई. इसके बाद उनके नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें मंदिर समिति, नगर पंचायत गंगोत्री, पुलिस विभाग, आईटीबीपी, वन विभाग, स्वच्छता मित्र और कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया. रैली के माध्यम से प्लास्टिक उन्मूलन, स्वच्छता और हरित जीवनशैली को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.
रैली के बाद गंगोत्री घाटों की सामूहिक सफाई की गई. इसके बाद गोमुख पैदल मार्ग पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान विधायक ने एक बार फिर “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर पर्यावरण से जुड़ाव की प्रेरणा दी.
श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भी पौधरोपण कर इस अभियान में सहभागिता निभाई. विधायक ने मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं से प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील करते हुए जूट के थैले भी वितरित किए.
TagsUttarkashi गंगोत्री धामविश्व पर्यावरण दिवसएक पेड़ मां नाम अभियानUttarkashi Gangotri DhamWorld Environment DayOne Tree in the Name of Mother Campaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





