उत्तराखंड
Uttarkashi: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
Admindelhi1
17 Dec 2025 2:50 PM IST

x
उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय स्थित तांबाखानी सुरंग जोशियाडा मोटर पुल निकट स्कूटी रपटने से एक व्यक्ति की मौत मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तांबाखानी सुरंग के पास कूड़ा डंपिंग जोन के नीचे जोशीयाडा मोटर मार्ग पर ज्ञानसू निवासी (55) मोर सिंह रावत की स्कूटी रपट गई। स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोर सिंह ने जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि घायल दूसरे व्यक्ति का उपचार देहरादून में चल रहा है। बता दें कि मृतक मोर सिंह रावत की उत्तरकाशी बाजार में कमलाराम चौक के पास चाय की दुकान है।
Tagsउत्तरकाशीसड़क दुर्घटनाएक व्यक्तिमौतदूसरा घायलUttarkashiroad accidentone person deadanother injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





