उत्तराखंड

Uttarkashi: कार खाई में गिरने से बड़ा हादसा, एक की मौत

Admindelhi1
4 Dec 2025 1:14 PM IST
Uttarkashi: कार खाई में गिरने से बड़ा हादसा, एक की मौत
x

उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ तहसील के जोगत तल्ला मोटरमार्ग पर खड़खाल के पास बुधवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर खोडखाल बगोडी के पास एक मारुति स्विफ्ट कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें कुल 06 व्यक्ति सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महावीर चौहान के नेतृत्व मे तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत कर लगभग 250 मीटर गहरी खाई से 05 पुरुष घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाया गया। उपचार के लिए घायलों को चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

घटनास्थल से मृतक एक महिला का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान ममता देवी (40) पत्नी विनोद सिंह के रूप में हुई। शव को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। वहीं, चालक दिनेश सिंह कैंतुरा, प्यार सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह और राजेश रावत गंभीर रूप से घायल है।

Next Story