उत्तराखंड

Uttarkashi: महिला सशक्तिकरण में शिक्षा का महत्व रेखांकित: अपर्णा बिष्ट

Admindelhi1
8 Dec 2025 11:11 AM IST
Uttarkashi: महिला सशक्तिकरण में शिक्षा का महत्व रेखांकित: अपर्णा बिष्ट
x

उत्तरकाशी: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाएं पढ़ेंगी तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेत्तृत्व में मातृशक्ति के उत्थान के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजानाओं को संचालित किया जा रहा है।

उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने चिन्यालीसौड़ एकता मंच के तत्वाधान में आयोजित प्रथम चिन्यालीसौड़ महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर यह बातें कही। इस दौरान अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा कि मैं आज अपर्णा यादव बनकर नहीं आई बल्कि अपर्णा बिष्ट यादव बनकर आई हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं हर क्षेत्र में अपने कौशल का का लोहा मनवा रही है। नरेन्द्र मोदी सरकार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर आगे आने का अवसर देने का काम किया है।

महोत्सव में जागर सम्राट पद्मश्री डॉ.प्रीतम भरतवाण ने पारंपरिक लोकगीतों को गाने शुरू किया तो महोत्सव में सब झूमने के लिए मजबुर हो गए। भगवान शिव और पार्वती के संवादों (जैसे 'चंद्र बंधनी' या 'आओ जी' की शैली) पर आधारित गीतों से कार्यक्रम में समां बांध दिए। इस माैके पर अर्पणा यादव ने घुघूती घुरूण लगी म्यारा मैत की गीत गाया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक केदार सिंह रावत,ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणवीर सिंह महंत ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार,बलवीर सिंह बिष्ट खुशपाल चंद रमोला, सुमित महंत,साहिल भारती, स्वराज विद्वान, सिद्धार्थ नौटियाल,अंकित रमोला,अमन बिष्ट गिरीश भट्ट मौजूद रहे।

Next Story