उत्तराखंड

Uttarkashi: संग्राली गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Admindelhi1
27 Sept 2025 4:31 PM IST
Uttarkashi: संग्राली गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
x

उत्तरकाशी: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) 35 वीं वाहिनी ने प्रधानमंत्री संचालित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत से ग्राम संग्राली में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । जिला मुख्यालय से सटे संग्राली कण्डार देवता मंदिर परिसर में शिविर का आयोजित किया गया।

शिविर में 35वीं वाहिनी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की, रक्त परीक्षण किए व निःशुल्क दवाइयां वितरित की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के इस महत्वाकांक्षी अभियान तथा आईटीबीपी द्वारा किए गए इस जनहितकारी कदम की और 35वीं वाहिनी का आभार जताया।

Next Story