उत्तराखंड

Uttarkashi: ओलावृष्टि ने उत्तरकाशी के किसानों की बढ़ाई चिंता

Admindelhi1
4 May 2026 9:44 AM IST
Uttarkashi: ओलावृष्टि ने उत्तरकाशी के किसानों की बढ़ाई चिंता
x

उत्तरकाशी: उत्तरकाशीकी यमुना घाटी में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सेब और अन्य नगदी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका जताई जा रही है।

रविवार सुबह से काले बादलों के बीच तेज हवाओं और तूफानी बारिश के साथ कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई, जिससे जनजीवन भी प्रभावित रहा।

प्रशासन ने चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों पर अस्थायी रोक के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य मार्गों को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। राजस्व, ग्राम पंचायत और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग को प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। मंत्री ने राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त आकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Next Story