उत्तराखंड

Uttarkashi: जंगलों में आग की आशंका, वन विभाग सतर्क

Admindelhi1
7 March 2026 1:53 PM IST
Uttarkashi: जंगलों में आग की आशंका, वन विभाग सतर्क
x

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी वन प्रभाग ने शीतकालीन सीजन में कम वर्षा- बर्फबारी और तापमान में वृद्धि के कारण वनाग्नि की घटनाओं की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नियमित गश्त कर रहे हैं और वनाग्नि की किसी भी सूचना पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई।

शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी डीपी बलूनी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि शुक्रवार को वन प्रभाग के विभिन्न क्षेत्रों में वनाग्नि की पांच घटनाएं हुईं जिससे करीब 04.25 हे0 आरक्षित एंव सिविल क्षेत्र प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि वीरवार को एक राहगीर की मृत्यु सड़क पर वाहन चलाते समय पहाड़ी ऊपर से पत्थर गिरने के कारण हो गई। जिस पर वन विभाग ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

डीएफओ ने आमजन से अपील की कि वे वन क्षेत्रों में आग के प्रति पूर्ण सावधानी बरतें किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना तुरंत नजदीकी वन चौकी या कू स्टेशन को दें। डीएफओ ने बताया कि उत्तरकाशी वन प्रभाग स्थानीय जनता, ग्राम सभाओं तथा विभिन्न स्वयंसेवी समूहों एवं अन्य विभागों के सहयोग से वन संपदा के संरक्षण एवं वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध।

Next Story