उत्तराखंड

Uttarkashi: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

Tara Tandi
15 Dec 2024 1:50 PM IST
Uttarkashi: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार
x
Uttarkashi उत्तरकाशी: अवैध शराब के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 50 वर्ष के बुजुर्ग तस्कर को गिरफ्तार किया है.
10 लीटर कच्ची शराब के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार
बड़कोट पुलिस ने बीते शनिवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगाण गांव जाने वाली सड़क के पास से एक मोहन सिंह थापा (50) पुत्र चंद्र बहादुर थापा मूल निवासी नेपाल हाल निवासी उत्तरकाशी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस का अभियान जारी
उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने और नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए अवैध नशा करोबारियों के खिलाफ सक्रिय रहकर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. उत्तरकाशी पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Next Story