Uttarkashi: भंकोली में ध्याणी मिलन कार्यक्रम, देवता को विशेष भेंट

उत्तरकाशी: अस्सी गंगा घाटी के ग्राम सभा भंकोली में भव्य ध्याणी मिलन समारोह संपन्न हो गया। अन्नपूर्णा देवी के कोख में बसे भंकोली गांव में पारम्परिक तरीके से भव्य ध्याणी मिलन समारोह आयोजित किया गया। ध्याणियों ने कुल देवता को चांदी की परात समर्पित कर क्षेत्र की सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख भटवाड़ी श्रीमती ममता पंवार, कनिष्ठ प्रमुख योगेश डंगवाल , मनीष रावत समेत सैकड़ों ध्याणी मौजूद रही है। ध्याणी मिलन समारोह में ग्राम सभा के प्रधान नरेश, क्षेत्र पंचायत अंग्रेजी देवी , ध्याणी समारोह की अध्यक्षा ममता रावत ने मुख्य अतिथियों एवं धयाणी कि स्वागत किया है।
इस दौरान ग्राम सभा भंकोली की ध्याणियों ने अपने ईस्ट देवता को चांदी की परात भेंट की जिमसे नाग पंचमी में दूध से नाग देवता का अभिषेक होता है।
इस दौरान सभी ध्याणियों ने पारंपरिक परिधान पहनकर राशो तांदी नृत्य किया है।





