उत्तराखंड

Uttarkashi: यमुनोत्री यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की मौत

Admindelhi1
14 May 2025 5:46 PM IST
Uttarkashi: यमुनोत्री यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की मौत
x
"अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम"

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग भैरव मंदिर के पास एक श्रद्धालु की मौत हो गई। धाम में 15 दिनों में यह तीसरी मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दंतपुरा मुरैना मध्य प्रदेश के 60 वर्षीय राजेन्द्र कुमार परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम मां यमुना के दर्शन करने जा रहे थ।

भैरव मंदिर के पास अचानक तबीयत बिगड़ी उन्हें पुलिस जवानों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार उनकी श्रद्धालु की मौत हार्टअटैक से हुई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर इससे पहले दो मौतें हो चुकी है।

Next Story